चित्रकूट, अगस्त 6 -- Chitrakoot News: राजापुर, संवाददाता। प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त श्रीराम चरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास का जयंती महोत्सव भव्य तरीके से मनाने की तैयारियों तेजी पकड़ रही है। प्रशासन ने भी व्यवस्थाओं को लेकर अभी से इंतजाम शुरु कर दिए है। आगामी 19 अगस्त को तुलसी जन्मस्थली राजापुर में जयंती महोत्सव मनाया जाना है। जिसमें भव्य शोभा यात्रा निकलेगी।एसडीएम पूजा गुप्ता व सीओ यामीन अहमद ने विभागीय अधिकारियों के साथ शोभा यात्रा के निर्धारित मार्ग का स्थलीय जायजा लिया। सब्जी मंडी में एसडीएम ने दुकानदारों व फल, सब्जी विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी कि वह अपनी दुकानें सड़क पर न लगाएं। दुकान का सामान सीमा के भीतर रखें। सड़क और नालियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। इससे शोभा यात्रा के दौरान बाधा उत्पन्न होगी। ऐसा पाए ...