चित्रकूट, अक्टूबर 28 -- Chitrakoot News: मानिकपुर। जंगल में दोस्त के साथ घूमने पहुंची किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले में शामिल 50 हजार के इनामी आरोपित सुभाष उर्फ लल्लू को दबोचने में पुलिस को तीन माह का समय लग गया। सटीक जानकारी न मिलने की वजह से पुलिस उसकी तलाश नहीं कर पा रही थी। इस बार मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस को सफलता मिली और आरोपित हाथ लग गया। घटना के बाद दो आरोपित किशोरी के दोस्त की बाइक लेकर खाने-पीने का सामान लेने मानिकपुर चले आए थे। इसी बीच मौका पाकर किशोरी का दोस्त भाग निकला था। बाइक से दोनो आरोपित जब वापस जंगल पहुंचे तो फिर तीनो ने पीड़िता किशोरी करीब चार घंटे तक जंगल में ही बैठाए रखा। इसके बाद दोस्त की बाइक से ही आरोपितों ने पीड़िता को मारकुंडी, हनुमानधारा होते हुए कर्वी पेट्रोलपंप के पास छोड़ा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...