चित्रकूट, अगस्त 19 -- Chitrakoot News: रामनगर। जोरदार बारिश के दौरान जलनिकासी के अभाव में लालता रोड स्थित माधव पुरवा में लोगों के घरों में जलभराव की स्थित बन गई है। जिससे गुस्साए लोगों ने लालता रोड तिराहे में हाईवे पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर पहुंचे अधिकारियों ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। जाम के दौरान हाईवे में दोनो तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। ददरी ग्राम सभा का मजरा माधव पुरवा ललतारोड गुंता नहर के किनारे बसा है। यहां पर करीब डेढ़ सौ परिवार रह रहे है। ज्यादातर लोगों के कच्चे मकान बने है। मकान काफी नीचे होने की वजह से बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बन जाती है। पुलिया संकरी होने की वजह से जोरदार बारिश होने पर पानी नहीं निकल पाता। मंगलवार की रात जोरदार बारिश होने से लोगों के घरों में पानी भर गया। जिससे गुस्साए ग्राम...