Chitrakoot News: जान से मारने की नियत से पत्नी ने पति पर किया हमला
चित्रकूट, जुलाई 26 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के पूरब पताई निवासी धर्मेन्द्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर अपनी पत्नी मेनका सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसका पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बीती रात करीब 11 बजे वह घर में सो रहा था। तभी पत्नी मेनका ने जान से मारने की नियत से उसके सिर पर लोहे के रॉड से हमला किया। जिससे वह मरणासन्न हो गया। इसके बाद भी पत्नी उसके साथ मारपीट करती रही। किसी तरह उसने कमरे का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.