चित्रकूट, अक्टूबर 23 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। शरद पूर्णिमा पर धर्मनगरी चित्रकूट में दो दिवसीय आध्यात्मिक शिविर का आयोजन शनिवार को शुरु होगा। दादा गुरुदेव डा नारायण दत्त श्रीमाली (परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद) की छत्रछाया व सदगुरुदेव नंदकिशोर श्रीमाली के सानिध्य में जागृत लक्ष्मी साधना शिविर का आयोजन शनिवार व रविवार को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में होगा। शिविर में शामिल होने के लिए यूपी-एमपी समेत विभिन्न प्रांतों से साधक शुक्रवार से ही पहंुचने लगे है। श्रद्धालु मंच व कार्यक्रम स्थल की सजावट में जुटे हैं। मुख्य आयोजक आज़मगढ़ के फौजदार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह भी पढ़ें- Nainital News: भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर नैनीताल में निकलेगी शोभा यात्रा सद्गुरुदेव नंदकिशोर श...