चित्रकूट, अक्टूबर 29 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। राजापुर तहसील क्षेत्र के चनहट में जलजीवन मिशन के तहत डाली गई पाइप लाइन से रिसाव होने पर किसानों के खेतों में पानी भर गया। जिससे खेत में पकी खड़ी धान की फसलें बर्बाद हो रही है। भाकियू ने इस संबंध में एसडीएम राजापुर को ज्ञापन देकर अवगत कराया है।भाकियू ब्लाक अध्यक्ष पहाड़ी जसवंत सिंह चौहान की अगुवाई में एसडीएम राजापुर पूजा गुप्ता को चनहट के किसानों ने ज्ञापन सौंपा। अवगत कराया कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों को खोदकर पाइप लाइन डाली गई है। खुदाई के बाद सड़कों को नहीं बनाया गया। फलस्वरुप पाइप लाइनों से रिसाव होने पर करीब एक दर्जन किसानों की धान की फसल में जलभराव हो गया। खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल बर्बाद हो रही है। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को उनके उचित...