चित्रकूट, अगस्त 26 -- Chitrakoot News: पहाड़ी, संवाददाता। कस्बे में बुधवार को तड़के सोते समय अधेड़ महिला को सर्प ने डस लिया। हालत नाजुक होने पर सीएचसी से रेफर होने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कस्बा निवासी मुनुवा गुप्ता की 52 वर्षीया पत्नी साधना गुप्ता बुधवार को तड़के घर पर जमीन में बिस्तर लगाकर सो रही थी। अचानक सुबह करीब पांच बजे उसे जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लाए। जहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान साधना की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रभारी निरीक्षक निशिकांत राय ने बताया कि परि...