चित्रकूट, अक्टूबर 24 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। कर्वी कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम ने अलग-अलग जगहों से चोरी की गई आठ बाइकें बरामद की है। टीम ने चोरी करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। शातिर बाइकें चोरी करने के बाद झाड़ियों में छिपा देते रहे है। वह कानपुर ले जाकर चोरी की गई बाइकों को बेचने की तैयारी में थे। इसके पहले सूचना पाकर पुलिस ने दोनो को दबोच लिया।

आठ चोरी की बाइकें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार इधर कुछ महीनों के भीतर कर्वी कोतवाली व राजापुर थाना क्षेत्र से कई बाइकें चोरी हुई है। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक कर्वी अभयराज सिंह व एसओजी प्रभारी एमपी त्रिपाठी को खुलासे के लिए लगाया था। काफी प्रयास के बाद टीम ने बाइकें चोरी करने वाले शातिर साहिल यादव निवासी पिपरौंद लालता रोड थाना मऊ व नवनीत जाटव निवासी अतरौली थाना रैपुरा को...