Chitrakoot News: चित्रकूट में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर मकानों में गिरा, तीन मकान जले
चित्रकूट, सितम्बर 28 -- Chitrakoot News: पहाड़ी (संवाददाता)। थाना क्षेत्र के जमहिल गांव के मजरा नारायणपुर में सोमवार की शाम करीब चार बजे हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर मकानों के ऊपर गिर गया। जिससे तार से उठी चिंगारी से दो लोगों के मकानों में आग लग गई। आग से मकानो में रखी गृहस्थी जल गई। करंट का झटका लगने से चपेट में आए 19 लोग झुलस गए। सभी को सीएचसी में दाखिल कराया गया है। अग्निशमन की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। राजापुर से प्रसिद्धपुर को जाने वाली हाईटेंशन लाइन (11 हजार) नारायणपुर मजरे में रहने वाले लोगों के मकानों के ऊपर से गुजरी है। सोमवार को शाम करीब चार बजे मजरे में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अचानक हाईटेंशन लाइन का एक तार मनीष के घर के पास टूटने के बाद लोगों के मकानों में आ गिरा। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.