चित्रकूट, जुलाई 27 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। धर्मनगरी चित्रकूट में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने महकमे में फेरबदल किया है। अभी तक पुलिस लाइन में मौजूद चार इंस्पेक्टरों की विभिन्न थानों में तैनाती की गई है। इसके साथ ही सात सब इंस्पेक्टरों को भी थानों में भेजा गया है।पुलिस लाइन से निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी को अतिरिक्त निरीक्षक थाना राजापुर, राजकुमार वर्मा को मानिकपुर, राजकुमार यादव को चुनाव सेल व राकेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना एएनटीएफ बनाया गया है। इसी तरह सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव को थाना मानिकपुर, प्रमोद पांडेय को भरतकूप, राजेश सिंह यादव कोतवाली कर्वी, रामजी उपाध्याय मानिकपुर, अरविंद सिंह सरधुवा, सियाराम नायक को थाना पहाड़ी व प्रवेश यादव को सरधुवा थान...