चित्रकूट, नवम्बर 10 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर कस्बा स्थित पावर हाउस के समीप सोमवार को तड़के करीब ढ़ाई बजे ट्रैक्टर-ट्राली को जोड़ने वाला गुल्ला अचानक टूट गया। जिससे अनियंत्रित ट्राली हाईवे किनारे पलट गई। हादसे में दो बच्चों समेत चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 12 श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया गया। जानकारी पाकर डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे की जानकारी लेने के साथ ही घायलों का हालचाल लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गदरपुर वाली घटना से संबंधित मृतकों के फोटो कैप्शन मप्र के रीवा जनपद के चाकघाट थाना क्षेत्र के डीही निवासी ज्...