चित्रकूट, सितम्बर 8 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। जिले में चार लोग साइबर ठगी के शिकार हो गए। रैपुरा कस्बा निवासी कृष्ण कुमार सिंह के फोन पे से एक लाख रुपये कट गए। मैसेज आने पर जानकारी तो उसने 1930 में शिकायत दर्ज कराई। अगरहुंडा निवासी सतीश पांडेय के बैंक खाते से एक लाख 90 हजार रुपये कट गए। राजापुर कस्बे के रोहित सोनी के बैंक खाते से गूगल पे के जरिए एक लाख रुपये आनलाइन धोखाधड़ी कर निकाल लिए गए। इसी तरह कर्वी निवासी चंद्रशेखर रेड्डी के से एक लाख पांच हजार रुपये की साइबर ठगी हुई। पुलिस ने चारो मामलों में मुकदमे दर्ज कर संबंधित खातों को फ्रीज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...