Chitrakoot News: चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट, अगस्त 3 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मानिकपुर तहसील क्षेत्र के ऐचवारा गांव के मजरा बौना पुरवा के ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम न्यायिक व चकबंदी अधिकारी को जांच के निर्देश दिए है। सोमवार को बौना पुरवा निवासी फूलचंद्र, रामलखन, रामचंद्र, रामबाबू आदि करीब एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा। अवगत कराया कि गांव में चकबंदी के दौरान भूमि के रकबे और मालिकाना हक के निर्धारण में गड़बड़ियां की गई है। किसी को निर्धारित रकबे से अधिक भूमि दे दी गई तो किसी काश्तकार का रकबा कम कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.