Chitrakoot News: घर में काम करते समय युवती की सर्पदंश से मौत
चित्रकूट, अगस्त 24 -- Chitrakoot News: मऊ। बरगढ़ थाना क्षेत्र के गाहुर गांव में रविवार की देर शाम घरेलू काम कर रही युवती केा जहरीले सर्प ने डस लिया। परिजन आनन-फानन उसे लेकर सीएचसी पहंुचे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवती ने दम तोड़ दिया। गाहुर निवासी श्रीचंद्र यादव की 26 वर्षीया पत्नी रीना रविवार की देर शाम घर में कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन उसे लेकर सीएचसी मऊ पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने देखने के बाद रीना को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के दो छोटे-बच्चे हैं। पति श्रीचंद यादव ने बताया कि घरेलू काम करते समय पत्नी रीना को सर्प ने डसा है। अस्पताल से मेमो पहुंचने पर थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिली। प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ रीता सिंह अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.