चित्रकूट, जुलाई 16 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। ग्रामोदय विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति की अगुवाई में नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को कला संकाय के शिक्षा विभाग परिसर से डा. श्याम सिंह गौर ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां एवं बैनर लेकर नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, नशामुक्त हो हर इंसान, स्वस्थ समाज की पहली पहचान तथा नशा मुक्त भारत, सशक्त भारत आदि प्रेरक नारों के माध्यम से समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। नोडल अधिकारी डा राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नशा व्यक्ति के शा...