चित्रकूट, सितम्बर 9 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। धर्मनगरी चित्रकूट में बाढ़ की त्रासदी का जायजा लेने पहुंचे अपर मुख्य सचिव पशुधन मुकेश मेश्राम गोआश्रय स्थल कसहाई में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि गौशाला में संरक्षित गोवंशों को हरा चारा नहीं खिलाया जा रहा है। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।मुख्यालय कर्वी से सटे कसहाई में संचालित गौआश्रय स्थल में निरीक्षण दौरान अपर मुख्य सचिव को 263 गौवंश संरक्षित मिले। यह नर गोवंशों की तरफ कीचड की समस्या मिली। जिसे तत्काल जीरामजी अथवा एफएससी पूलिंग के जरिए खडंजा/इंटरलॉकिंग कराने के निर्देश बीडीओ को दिए। कहा कि सभी गौशालाओं में नर, मादा एवं छोटे गोवंशों को अलग-अलग वार्ड बनाकर रखा जाए। बीमार गोवंशों के लिए अन्य वार्ड की व्यवस्था कराएं। चारा उत्पादक...