चित्रकूट, सितम्बर 13 -- Chitrakoot News: मानिकपुर। प्रदेश सरकार की पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने रविवार को ब्लाक क्षेत्र के अगरहुंडा में संचालित गोआश्रय केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों सख्त निर्देश दिए कि गौशाला की व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी न रहे। संरक्षित गोवंशों का नियमित रुप से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए।

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण राज्यमंत्री ने संरक्षित गोवंशों के रखरखाव, चारा-पानी आदि के संबंध में जानकारी ली। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। निर्देश दिए कि बदलते मौसम को देखते हुए गोवंशों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सड़कों में कहीं भी गोवंश नहीं दिखने चाहिए। अगर कहीं गोवंश घूम रहे हो तो उनको नजदीकी गौशाला में संरक...