चित्रकूट, अगस्त 24 -- Chitrakoot News: सीतापुर, संवाददाता। सावन माह के चौथे सोमवार को हर-हर महादेव के जयकारो के बीच गाजे-बाजे के साथ राजाधिराज मत्तगजेंद्रनाथ सरकार की पालकी यात्रा धूमधाम से निकली। यात्रा में हाथी, घोड़े, ढ़ोल-ताशे, डीजे की गूंज गूंजती रही। संतों-महंतो के साथ ही सातो अखाड़ों के निशान शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Hapur News: राजाधिराज बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा का आयोजन हुआभक्ति और आस्था पालकी यात्रा में भक्ति और आस्था हिलोरे मारती रही। युवा भक्त ढ़ोल नगाडों की थाप पर झूमते रहे। हर भक्त भूतभावन शिव के रंग में रंगा नजर आया। कोई त्रिपुंड लगाए तो कोई भस्म पोते हुए भगवा पहनकर जयघोष कर रहा था। राजाधिराज पालकी में सवार होकर मंदिर से उतरे। रामघाट में उनका विधि-विधान से आरती पूजन पुजारी विपिन विहारी महाराज ने किया। मंदिर ट्रस्ट के कार...