चित्रकूट, अक्टूबर 23 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक एमएलसी के लिए शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए थे। जिले में 45.54 फीसदी स्नातक मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के बाद शाम को मतपेटिका सील कर कलेक्ट्रेट स्थित स्ट्रांगरूम में जमा कराई गई। जिले में छह मतदान केन्द्रों पर 13 बूथ बनाए गए थे। मुख्यालय कर्वी में सीआईसी में बूथ बनाकर मतदान कराया गया। इसी तरह पहाड़ी, रामनगर, मऊ, मानिकपुर और नगर पंचायत राजापुर को मतदान केन्द्र बनाकर वोट डाले गए। इस बार कुल मतदाताओं की संख्या 11622 रही। जिनमें पुरुष 8488 और महिला मतदाता 3134 शामिल थे। शाम तक चले मतदान में 4243 पुरुष और 1050 महिलाओं ने अ...