Chitrakoot News: गश खाकर गिरे अधेड़ दुकानदार ने दम तोड़ा
चित्रकूट, अक्टूबर 27 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी से सटे तरौंहा में अचानक गश खाकर गिरे दुकानदार ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि तरौंहा निवासी 54 वर्षीय प्रमोद पांडेय सोमवार की रात अचानक गश खाकर गिर पड़े। जिसकी वजह से उनके सिर पर गंभीर चोट आई। गिरने के बाद वह बेहोश हो गए। आनन-फानन परिजन उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.