चित्रकूट, जुलाई 30 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, सम्वाददाता। मऊ कस्बे के अंबेडकर मोहल्ले की रहने वाली गर्भवती युवती की सीएचसी में इलाज के दोरान मौत हो गई। परिजनों ने डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।अंबेडकर मोहल्ला निवासी दीपक की 30 वर्षीया पत्नी सुनीता दो माह की गर्भवती थी। बुधवार की दोपहर में पेटदर्द होने की वजह से परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। परिजनों का कहना है कि महिला डाक्टर ने सुनीता को तीन इंजेक्शन लगवाए। इसके बाद सुनीता की हालत बिगड़ गई। कई बार कहने पर भी डाक्टर ने मरीज को आकर नही देखा। जिससे वह सुनीता को लेकर प्राइवेट अस्पताल चले गए। वहां से जवाब होने पर दोबारा सीएचसी पहुंचे। जहां मौजूद डाक्टर ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ...