चित्रकूट, नवम्बर 3 -- Chitrakoot News: चित्रकूट/राजापुर, संवाददाता। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को तीन टीमों ने एक साथ राजापुर, मऊ, बोडीपोखरी आदि जगहों पर संचालित खोवा मंडियों में छापेमारी की। राजापुर में पुलिसबल के साथ पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर सिंह ने जैसे ही खोवा की गुणवत्ता देखनी शुरू की, वैसे ही कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की भनक लगते ही कई कारोबारी खोवा छोड़कर भाग निकले। देखते ही देखते मंडी में सन्नाटा छा गया। त्योहार को देखते हुए मंडियों में इन दिनों डिमांड को देखते हुए सफेद व लाल खोवा काफी मात्रा में आ रहा है। ज्यादातर कारोबारी त्योहार में डिमांड बढ़ने से मिलावट कर रहे है। जिस पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें सक्रिय हुई है।...