चित्रकूट, अक्टूबर 8 -- Chitrakoot News: मानिकपुर।उच्च प्राथमिक विद्यालय भगत सिंह नगर खरौंध में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। ग्राम प्रधान लवकुश यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। इसके बाद 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताएं शुरु कराई। प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर, 200 मीटर बालक एवं बालिका वर्ग के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर की दौड़ कराई गई। इसके अलावा कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, पीटी एवं योग आदि में प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। खंड शिक्षाधिकारी मिथिलेश कुमार ने समापन पर विजेता खिलाडियों व टीमों को प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कृत किया। कहा कि जिन प्रतिभागियों का प्रदर्शन इस बार ठीक नहीं रहा है, वह कतई मायूस न हों। बल्कि अगली बार बेहतर प्र...