चित्रकूट, अगस्त 17 -- Chitrakoot News: बरगढ़। नागपंचमी में बोझ गांव के मजरा सुंदर नगर में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक एवं नशा मुक्त स्वस्थ समाज का निर्माण करना था। कबड्डी बालक वर्ग में अरवारी व बालिका वर्ग में सुंदर नगर प्रथम रहा। लंबी कूद बालिका वर्ग में कौशिल्या प्रथम, नेहा द्वितीय, अंचल तृतीय, बालक वर्ग में नीरज प्रथम, टाइगर द्वितीय, रमेश तृतीय, वॉलीबॉल में बोझ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व प्रधान रामराज यादव, रेखा, रंजीत कोटार्य, रीता वर्मा, रागिनी कोटार्य, करिश्मा पटेल, आशीष पाल, दिनेश पाल, डा अनिल आदिवासी आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: विकास ने लंबी तो सूर्यकुमार ने ऊंची कूद में मारी बाजी यह भी पढ़ें- Bhabua News: मींव विद्यालय में कबड्डी...