Chitrakoot News: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से लगी आग, दंपति झुलसे
चित्रकूट, अक्टूबर 15 -- Chitrakoot News: मानिकपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित काली घाटी के पास विनय नगर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से अचानक मकान में आग लग गई। आग लगने से मकान के भीतर मौजूद दंपति फंस गए। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनो को बाहर निकाला। तब तक दोनो झुलस गए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। विनय नगर निवासी दिलीप की पत्नी संजो गुरुवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे गैस सिलेंडर से खाना बना रही थी। अचानक गैस सिलेंडर से मकान में आग लग गई। आग की लपटों ने इतनी जल्दी तेजी पकड़ी कि अंदर मौजूद दिलीप व उसकी पत्नी बाहर नहीं निकल पाए। दोनो लोग अंदर ही आग की लपटों के बीच फंस गए। अंदर से दोनो ने शोर मचाया। इधर आग की लपटें उठती देख ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बाल्टियों में पानी लाकर आग बुझाना शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.