चित्रकूट, अक्टूबर 10 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। जिले में खाद के लिए मची मारामारी और अन्ना गोवंशों से फसलों को हो रही क्षति से किसान परेशान है। भाकियू ने ब्लाक स्तरों पर आयोजित किसान पंचायत में इन समस्याओं पर अपनी आवाज बुलंद की। बीडीओ को ज्ञापन देकर समस्या से निदान दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपे गए। आरोप लगाया कि गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों को छोंडे जाने से किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। मानिकपुर में ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि लेह बगदरी, निही चिरैया, कोटा कंदैला सहित कई गांवों में संचालित गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों को छोड़ दिया जाता है। जिससे किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। रामपुर बराहे सोसाइटी में किसानों से खाद वितरण के दौरान अभद्रता की जा रही है। सचिब की दबंगई से किसान परेशान हैं। खाद की समस्या को लेकर सदर ब्लाक अध...