चित्रकूट, जुलाई 24 -- Chitrakoot News: मऊ। कस्बा स्थित कटिया के पास हाईवे में शुक्रवार की शाम प्रयागराज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने ई-रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार 13 वर्षीय अर्पित मिश्रा पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी तिलौली, 42 वर्षीय रज्जन निषाद निवासी मनकंुवार, 22 वर्षीय शालू पांडेय पुत्री हरिहर पांडेय, उसकी 26 वर्षीया बहन पूजा पांडेय, 35 वर्षीया किरण देवी निवासी तिलौली व 27 वर्षीया रेखा पांडेय पत्नी रामबाबू पांडेय गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन सभी को सीएचसी में दाखिल कराया। हालत गंभीर होने पर अर्पित मिश्रा को प्रयागराज रेफर किया गया है। जबकि रेखा पांडेय व रज्जन निषाद जिला अस्पताल भेजे गए है। थाना पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाली कार की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...