चित्रकूट, अक्टूबर 14 -- मानिकपुर की प्रमुख घटनाएं Chitrakoot News: मानिकपुर। अधिवक्ता राम सुशील तिवारी के ऊपर हुए जानलेवा हमले के मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज न करने से आक्रोशित तहसील बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विपिन द्विवेदी को सौंपा। महासचिव रामदिनेश द्विवेदी ने कहा कि अधिवक्ता पर बीते सात अगस्त को गांव के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। थाने में तहरीर देने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पीड़ित अधिवक्ता को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। अधिवक्ता संघ ने ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने, उत्पीड़न में शामिल पुलिसकर्मियों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की किए जाने की मांग की है। ननिहाल में किशोरी की बीमारी से मौत, मचा कोहराम

ननिहाल में किशोरी की बीमारी से मौत मान...