चित्रकूट, अगस्त 18 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में सो रहे किशोर को युवक काम दिलाने का लालच देकर जंगल की तरफ ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसका नाबालिक बेटा काम करने के बाद बीती रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में बनी बेंच पर सो रहा था। इसी दौरान बांदा का रहने वाला राजू सिंह उर्फ रज्जू पहुंचा और उसने बेटे को काम दिलाने का लालच दिया। इसके बाद बेटे को अपने साथ जंगल की तरफ लिवा ले गया। वहीं पर बेटे को डरा-धमकाकर कुकर्म किया। घटना की जानकारी किसी को न देने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक कर्वी दुर्गविजय सिंह ने ब...