चित्रकूट, अगस्त 10 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार लगातार कार्य करा रही है। धर्मनगरी में पर्यटन विकास को लेकर कई जगह कार्य चल रहे है। परिक्रमा मार्ग में बरहा हनुमान मंदिर के पास कामदगिरि आरती स्थल बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है। रोजाना यहां पर आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। रामघाट में वाराणसी की तर्ज पर पतित पावती मां मंदाकिनी की पिछले कई वर्ष से शाम को आरती होती चली आ रही है। आरती में शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते है। इधर कामदगिरि की आरती की शुरुआत पिछले दो साल पहले बरहा हनुमान मंदिर के पास हुई थी। यह भी पढ़ें- धार्मिक पर्यटन से स्थानीय कारोबार को मिल रही रफ्तार, रोजगार के नए अवसर भी बढ़े परिक्रमा मार्ग से अतिक्र...