चित्रकूट, अगस्त 2 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के चकौंध की रहने वाली 40 वर्षीय निशा करंट की चपेट में आने से झुलस गई। वह रविवार को सुबह घर में साफ-सफाई कर रही थी। तभी वहां रखे इनवर्टर के पास बिजली की तार छू जाने से वह करंट की चपेट में आई। परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में दाखिल कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...