Chitrakoot News: कबड्डी में कर्वी और सीतापुर की टीमों ने मारी बाजी
चित्रकूट, अगस्त 31 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आठ टीमों ने सहभागिता निभाई। सभी टीमों ने जीत हासिल करने के लिए अपना दमखम दिखाया। कर्वी विजेता व सीतापुर टीम उपविजेता रही। दोनो टीमों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में सीआईसी, जनसेवा इंटर कालेज, सरदार खां स्पोर्ट्स क्लब सीतापुर, जय बजरंग बली स्पोर्ट्स क्लब कर्वी, मऊ, चकौंध, ऐचवारा व सोनेपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें जय बजरंग बली स्पोर्ट्स क्लब कर्वी ने फाइनल में सरदार खां स्पोर्ट्स क्लब सीतापुर को 18-13 से हराया। सीतापुर की टीम उपविजेता घोषित की गई। जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग अधिकारी रजनीश पांडेय, ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- Orai Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.