Chitrakoot News: कद्दू तोड़ने पर की मारपीट, नामजद मुकदमा दर्ज
चित्रकूट, अक्टूबर 4 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के पिपरौंद निवासी शिव प्रसाद ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी सरिता देवी ने अपना समझकर कद्दू का एक फल तोड़ लिया था। जिस पर पड़ोसी राजाराम यादव आकर गालीगलौज करने लगा। आवाज सुनकर उसकी पत्नी मंजू देवी व बेटी सरिता देवी घर से निकल आई। उधर राजा यादव की पत्नी व बेटी पूजा देवी भी आ गई। दोनो पक्षों के बीच गालीगलौज व मारपीट हो गई। जिसमें उसकी बेटी सरिता देवी के मुंह में मारापीट करने से खून निकलने लगा। बीचबचाव कर रही मां को भी धकेल दिया। मां को भी चोटेंआई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.