चित्रकूट, सितम्बर 2 -- Chitrakoot News: मऊ। थाना क्षेत्र के मंडौर गांव में बारिश के दौरान अचानक कच्ची दीवार गिरने से 70 वर्षीया रामकन्या मलबे में दब गई। वह दीवार के पास खाना खाने के लिए बैठी थी। आनन-फानन परिजनों ने उसे मलबे से बाहर निकाला और सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी तरह बहिल पुरवा थाना क्षेत्र के चंद्रामारा गांव के मजरा गदाखान में अचानक दीवार गिरने से 50 वर्षीय संगमलाल मलबे में गिरकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: बारिश के चलते कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर वृद्ध किसान की मौत यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात व सीलन से कच्चे मकान पर गिरा पेड़, वृद्धा घायल यह भी पढ़ें- Raebareli News: कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत

हिंदी हिन्दुस्त...