चित्रकूट, जुलाई 23 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट के पास हाईवे में ऑटो से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी ससुराल से वापस गांव लौट रहा था। बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित टेंपो भी पलट गया। जिसमें सवार महिला समेत दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के कोलन का पुरवा निवासी 30 वर्षीय तुलसीदास की बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव में ससुराल है। मंगलवार को वह अपनी बेटी खुशी को ससुराल छोंडने गया था। वहां से बुधवार की शाम को बाइक से अतर्रा होते हुए हाईवे से वापस गांव लौट रहा था। शाम करीब सात बजे जैसे ही वह बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट के पास पहुंचा, तभी हाईवे में कर्वी की तरफ से सवारियां भरकर जा रहे तेज रफ्तार ऑटो से उसकी ब...