चित्रकूट, जुलाई 16 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। जिले में अवैध खनन व बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन पर प्रशासन लगातार शिकंजा कस रहा है। एसडीएम सदर अजय यादव ने गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान गिट्टी से लदे तीन ट्रक एसडीएम ने पकड़े। चालक खनिज परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। जिस पर एसडीएम ने तीनो ट्रक सीज करने के बाद पुलिस लाइन चौकी के सुपुर्द कर दिया। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन व बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...