Chitrakoot News: एसडीएम ने चेकिंग के दौरान ट्रक पकड़ा, लोकेशन गैंग के सदस्य को दबोचा
चित्रकूट, अगस्त 18 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। एसडीएम सदर अजय यादव ने ओवरलोड व बिना रवन्ना खनिज सामग्री ढ़ोने वालो वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें एसडीएम ने एक ट्रक को पकड़ लिया। दस्तावेज न पाए जाने पर ट्रक को पुलिस लाइन में खड़ा करा दिया गया। जबकि चालक को पुलिस लाइन चौकी के हवाले किया गया। चेकिंग के दौरान ही टीम ने लोकेशन गैंग के एक सक्रिय सदस्य को भी दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले किया गया है। अभियान की जानकारी मिलते ही ट्रक संचालकों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लोकेशन गैंग के पकड़े गए सदस्य से पूछताछ कर रही है। इसके पहले भी जिले में लोकेशन गैंग के कई सदस्य पकड़े जा चुके है। गैंग के सदस्य अधिकारियों की लोकेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.