चित्रकूट, अक्टूबर 17 -- Chitrakoot News: राजापुर, संवाददाता। तहसील सभागार में मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित पिंक समाधान दिवस में डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उनके समक्ष विभिन्न विभागों से संबंधित 116 प्रार्थना पत्र आए। जिनमें 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सर्वाधिक मामले राजस्व, चकरोड, आवासीय भूमि, विद्युत, चकबंदी आदि के शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: शिकायतें आईं 127, निस्तारित हो सकीं सिर्फ 14फरियादियों की शिकायतें और मांगें नगर पंचायत के काशी नगर वार्ड से सभासद उर्मिला देवी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मोहल्ले में पिछले करीब एक साल से पेयजल संकट है। लोगों को पीने के लिए भरपूर पानी नहीं मिल रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उद्योग व्यापार म...