चित्रकूट, अक्टूबर 17 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा में कक्षा सात की छात्रा लक्ष्मी देवी को एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रचना यादव ने छात्रा लक्ष्मी देवी का स्वागत कर एक दिन के लिए कार्यभार सौंपा।छात्रा ने एमडीएम समेत सभी रजिस्टरों का अवलोकन किया। रसोई में पहुंचकर बन रहे एमडीएम के मेन्यू की जानकारी लेकर सब्जी-चावल की गुणवत्ता परखी। कहा कि यह योजना सभी बालिकाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। भविष्य में वह एक आदर्श शिक्षिका बनकर देश सेवा करना चाहती है। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान नारी सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: अवनी तिवारी बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या इसका उद्देश्य बालिकाओं...