Chitrakoot News: ऊंचाडीह में प्रसव की होगी सुविधा, विकास कार्यों की सार्वजनिक करें सूची
चित्रकूट, अक्टूबर 4 -- Chitrakoot News: मानिकपुर, संवाददाता। डीएम पुलकित गर्ं ने ऊंचाडीह में जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अवगत कराया कि यहां संचालित पीएचसी में तीन नर्सों की तैनाती स्वीकृत की गई है। इससे अब स्थानीय स्तर पर ही प्रसव की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गांव में कराए गए विकास कार्यों की सूची जनता के बीच सार्वजनिक करें। जनचौपाल में ग्रामीणों ने साफ-सफाई, विधवा पेंशन, सड़क, विद्युत, पेयजल, कृषि बीमा एवं अन्य जनसमस्याओं से डीएम को अवगत कराया। डीएम ने ग्रामीणों से एक-एक कर समस्याओं की जानकारी ली। कूड़ा वाहन संचालक को निर्देश दिए कि रोजाना कूड़ा उठाना सुनिश्चित करे। ग्राम सचिवालय में सचिव रोजाना सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक उपस्थित रहकर ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं का निस्तारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.