Chitrakoot News: उखड़ गई गिट्टी और मिट्टी, फिर से हो गए गड्ढे
चित्रकूट, अक्टूबर 29 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट से गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली को जोड़ते हुए कई जनपदों को जाने वाला मुख्य मार्ग जगह-जगह खराब हो गया है। कई जगह गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही है। बारिश के दौरान खराब हुए इस मार्ग के गड्ढों को मिट्टी और गिट्टी डालकर भर दिया गया था। ओवरलोड ट्रकों का संचालन होने से यह गिट्टी-मिट्टी उखड़कर बाहर आ गई। जिससे फिर गड्ढे हो गए है। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले अगस्त व सितंबर माह में मूसलाधार बारिश के दौरान जिले की अधिकतर सड़कें खराब हो गई थी। मुख्यालय कर्वी से तुलसी नगरी राजापुर होकर जोड़ने वाले मुख्य मार्ग से कई जनपदों तक लोगों का आवागमन होता है। इस मार्ग से कौशांबी, फतेहपुर, प्रयागराज, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ आदि जुड़े है। खास बात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.