चित्रकूट, अक्टूबर 17 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। जिला अस्पताल का गेट ई-रिक्शा स्टैंड बनकर रह गया है। सामने से ही दिन भर गुजरने वाले जिम्मेदार देखने के बाद भी अनदेखी कर रहे है। अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों के साथ ही एंबुलेंसों को भी आवागमन में दिक्कतें हो रही है। फिर भी इस समस्या की तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।

अस्पताल गेट पर ई-रिक्शों का जमावड़ा ओपीडी खुलने के साथ ही ई-रिक्शों का जमावड़ा अस्पताल गेट पर मुख्य मार्ग में लग जाता है। जिला अस्पताल में रोजाना औसतन करीब 1200 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचते है। इसके अलावा भर्ती मरीजों की संख्या अलग है। मरीजों के साथ करीब सात सौ से अधिक तीमारदार भी अस्पताल पहुंचते है। ज्यादातर लोग बाइकों से मरीजों को लेकर इलाज के लिए जाते है। कलेक्ट्रेट को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग में संचालित जिला अ...