चित्रकूट, अक्टूबर 13 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नया पुरवा में तैनात प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक आपसी जंग में कार्रवाई का शिकार हो गए। खंड शिक्षाधिकारियों की संयुक्त टीम की जांच में आपसी जंग से स्कूल का माहौल बिगड़ने की बात सामने आई है। फलस्वरुप बीएसए ने दोनो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। स्कूल में स्टाफ के न पहुंचने से तालाबंदी होने का वीडियो सोशल मीडिया में पिछले एक अक्टूबर को वायरल हुआ था। जानकारी पर बीईओ मानिकपुर मौके पर पहुंचे थे। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए रंजना शुक्ला ने प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह व सहायक अध्यापक विनय कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर बीएसए ने बीईओ सदर चित्रकूट व पहाड़ी को जांच सौंपी थी। जांच के दौरान दोनो क...