चित्रकूट, अक्टूबर 9 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रजत जयंती समारोह एवं सह-प्रदर्शनी एन्नी डी ग्लोरिया का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान 25 वर्ष की शैक्षणिक यात्रा के के साथ विज्ञान, कला और नवाचार पर आधारित प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत किए। डीएम पुलकित गर्ग व झांसी धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष (बिशप) डा विल्फ्रेड मोरस ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत कर ईश्वर की वंदना की। डीएम ने आधुनिक युग में तकनीकि शिक्षा के महत्व पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से प्रदर्शित तकनीकि मॉडलों को बेहतर बताते हुए कहा कि आज का युग उन्नत प्रौद्योगिकी और नवाचार का है। डीएम ने विशेष रूप से थ्री-डी प्रिंटिंग...