चित्रकूट, अक्टूबर 27 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। जिले में आज और कल प्रतिकूल मौसम के साथ भारी बारिश, तेज हवाएं चलने व बज्रपात आदि की संभावना जताई गई है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती मौसम तंत्र का प्रभाव बताया गया है। उस कृषि निदेशक जेएल गुप्ता ने बताया कि मौसम बुलेटिन के अनुसार बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती मौसम तंत्र के प्रभाव से 28 अक्टूबर बुधवार व 29 अक्टूबर गुरुवार को जिले में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज हवाएं चलने व भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। प्रतिकूल मौसम की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए किसानों को खासकर सावधानी बरतने की जरुरत है। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: धर्मनगरी में आज और कल भारी बारिश की संभावना कहा कि कटाई क...