चित्रकूट, जुलाई 16 -- Chitrakoot News: मऊ। थाना क्षेत्र के तिलौली गांव के मजरा चंदई में बीती रात अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से दो मकान जल गए। दोनो मकानों में रखी गृहस्थी की सामग्री जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों की मदद से अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चंदई निवासी लवकुश व मंजू देवी पत्नी प्रदीप कुमार के मकान में बुधवार की आधी रात के बाद करीब दो बजे अचानक आग लग गई। उस समय दोनो मकानों के भीतर परिवार के सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। आग की लपटे उठने के बाद अचानक नींद खुली। शोर मचाने पर पड़ोसी दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने खुद आग को बुझाना शुरु किया। सूचना पाकर अग्निशमन की टीम व थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से अग्निशमन ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक मकान के भीतर रखी गृहस्थी की सामग्री गेहूं, चावल...