Chitrakoot News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक झुलसा
चित्रकूट, अगस्त 27 -- Chitrakoot News: राजापुर। थाना क्षेत्र के चिल्लीराकस निवासी लक्खू निषाद का बेटा कल्लू गुरुवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने छोटे भाई रामदीन के साथ यमुना नदी में मछली पकड़ने गया था। दोनों नाव में सवार होकर नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आकर कल्लू झुलस गया। वह बेहोश होकर नाव से यमुना में गिर पड़ा। भाई को नदी में गिरते देख रामदीन ने नदी में छलांग लगा दी। उसने कल्लू को पकड़कर नदी किनारे पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कल्लू को सीएचसी में दाखिल कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.