चित्रकूट, अक्टूबर 21 -- Chitrakoot News: चित्रकूट/पहाड़ी, संवाददाता। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में नौ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सीमा से सटे एमपी के चित्रकूट थाना क्षेत्र स्थित कामतन मार्ग पर भारतपुर निवासी 35 वर्षीय ललित त्रिपाठी को तेज रफ्तार बाइक से टक्कर मार दी। ललित कामदनाथ दर्शन करने जा रहे थे। टक्कर मारने वाले बाइक सवार बंदरकोल निवासी 24 वर्षीय दिलीप खुद उछलकर दूर जा गिरा। उसे भी गंभीर चोटें आई। दोनो को सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। मुख्यालय कर्वी में मंगलवार को बाइक से दशहरा मेला देखने जा रहे पुरानी बाजार निवासी 30 वर्षीय विपिन, 20 वर्षीय रोहित व छह वर्षीया दिव्या एलआईसी मोड़ के पास ई-रिक्शा से टकराकर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रुद्रपुर, दिनेशपुर और गदरपुर में ...