चित्रकूट, नवम्बर 10 -- Chitrakoot News: राजापुर, संवाददाता। क्षेत्र में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार अधेड़ समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक का दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसों में मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनो शव का पोस्टमार्टम कराया है। राजापुर थाना क्षेत्र के भटरी निवासी 63 वर्षीय जयंत पांडेय रविवार की शाम दीपावली का सामान खरीदकर बाजार से वापस घर लौट रहे थे। देर रात करीब 8:30 बजे तिवारी पुलिया से उत्तमपुर के पास भटरी की ओर जाते समय तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़े रहे। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: अलग-अलग हादसों में गई तीन की जान, डेढ़ दर्जन घायल राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों...