चित्रकूट, जुलाई 9 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने कर्वी सदर व मऊ ब्लाक परिसर में किसान पंचायत के साथ धरना दिया। अवगत कराया कि अन्ना गोवंश घूम रहे है। जिनको गौशालाओं में संरक्षित नहीं किया जा रहा है। गौशालाओं में गोवंशों के लिए सही इंतजाम भी नहीं है। इन समस्याओं की वजह से किसान खेती नहीं कर पा रहे है। कर्वी ब्लाक परिसर में अध्यक्ष नरेश सिंह की अगुवाई में बीडीओ महिमा विद्यार्थी को ज्ञापन सौंपा गया। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि किसान के सामने मोटे अनाज की खेती करना मुश्किल हो रहा है। गौशालाओं में अन्ना गोवंश संरक्षित नहीं किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhabua News: किसानों में डीएपी खाद की बढ़ी मांग चंद्रभान सिंह ने कहा कि धान की रोपाई का समय चल रहा है। बिजली कटौती की वजह से दिक्कतें आ रही है। किसानों के नलकपू नही...